Breaking News

अनुराग ठाकुर ने AAP पर साधा निशाना, कहा- AAP के रिश्ते जिन लोगों से हैं चुनाव के दौरान इस पर उठे थे सवाल

पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

अनुराग ठाकुर ने  कहा है कि चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी आम आदमी पार्टी की क्षमता और सोच पर सवाल उठे। उनके रिश्ते जिन लोगों के साथ हैं और किस सोच को वो बढ़ावा देते हैं, इसपर भी सवाल उठाए गए।

अनुराग ठाकुर ने भगवंत मान पर साधा निशाना

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब में कम और पंजाब के बाहर ज्यादा समय बिता रहे हैं। क्या उन लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे जिन्होंने शांति को भंग करने का काम किया है। पंजाब में शांति हो, विकास हो, भाईचारा बना रहे ये भाजपा की प्राथमिकता रही है।

 

पटियाला से पुलिस अधिकारियों का तबादला

गौरतलब है किपंजाब के पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद तनाव जारी है। पंजाब सरकार ने खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक पारीक पटियाला के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। वजीर सिंह को पटियाला का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

7 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

7 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

7 months ago

This website uses cookies.