Breaking News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान जारी, ओडिशा के झारसुगुड़ा में सुबह 9 बजे तक हुई 9.75% तक वोटिंग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के 224 सीटों पर आज यानि बुधवार को मतदान हो रहा है। इसके साथ ही पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट और यूपी की स्वार टांडा विधानसभा, छानबे विधानसभा सीट, ओडिशा में झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग चल रही है।

ओडिशा के झारसुगुड़ा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 9.75% मतदान हुआ है। वहीं, उत्तर प्रदेश के स्वार टांडा में 7.93% और छानबे में 10.14% मतदान दर्ज किया गया।

क्या है पंजाब की स्थिति?

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। 16 लाख से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। बीजेपी ने पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे इंदरबीर सिंह अटवाल को टिकट दिया है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने बंगा सीट से दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुखी को पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए टिकट दिया है। चुनाव आयोग द्वारा जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 1972 बूथ बनाए गए हैं। जहां पर वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

यूपी की स्वार टांडा विधानसभा, छानबे विधानसभा सीट

यूपी की दोनों विधानसभा सीट पर सपा और अपना दल (एस) के बीच सीधी लड़ाई है। यहां आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने के कारण स्वार टांडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव किए जा रहे है।

वहीं, अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल के निधन होने के कारण छानबे विधानसभा सीट खाली पड़ी थी, जिसकी वजह से एक बार फिर इस सीट पर चुनाव किए जा रहे है। स्वार टांडा सीट पर छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं, छानबे विधानसभा सीट पर दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल को टिकट दिया गया है।

ओडिशा में झारसुगुड़ा

ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में 9 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया हैं। बीजेडी से दीपाली दास, बीजेपी के तन्खाधर त्रिपाठी और कांग्रेस के तरुण पांडेय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के बाद से यह सीट खाली पड़ी हुई है और इसी सीट पर आज उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।

मेघालय की सोहियोंग

मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह के निधन के कारण यह सीट खाली पड़ी हुई थी। इस सीट के लिए छह प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी)से सिंशार लिंगदोह को टिकट दिया गया है। अब देखना होगा कि इस सीट पर कौन बाजी मारता है।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.