Breaking News

कांग्रेस में दिखी अंदरूनी कलह, मनीष तिवारी ने कहा-कांग्रेस में हिस्सेदार हैं हम, पार्टी नहीं छोड़ेंगे…

सांसद मनीष तिवारी कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद से विद्रोही तेवर अपनाए हुए हैं। वे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की खुलकर मुखालफत करने के साथ ही कई बार आलाकमान पर भी निशाना साध चुके हैं।

श्री आनंदपुर साहिब के सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को खारिज किया है। तिवारी ने कहा कि मैंने कई बार ये बात पहले भी कही है कि हम कांग्रेस पार्टी में किराएदार नहीं हैं हम हिस्सेदार हैं। हां, कोई धक्का देकर निकालेगा तो दूसरी बात है। हमने अपनी जिंदगी के 40 साल पार्टी को दिए हैं, हमारे परिवार ने पार्टी के लिए खून बहाया है।

मनीष तिवारी ने पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नेता कांग्रेस छोड़कर जाता है तो पार्टी का नुकसान होता है। आगे उन्होंने कहा कि राज्यसभा की एक सीट लोगों से बहुत कुछ करवाती है। मनीष तिवारी ने स्वीकार किया है कि यह गंभीर मुद्दा है। बातों ही बातों में उन्होंने कहा कि अगर सेखड़ी कांग्रेस छोड़ गए हैं, तो शायद इसके पीछे वे कोई सियासी लाभ ढूंढ रहे होंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके निजी रिश्ते हैं। वह पहले भी उनके साथ मुलाकात करते थे और उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद भी बात होती है।

स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं मिली तिवारी को जगह

कांग्रेस ने इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव में मनीष तिवारी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया है। मनीष तिवारी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी हैं। वह खुलकर इस बात को स्वीकार करते हैं। एक न्यूज चैनल से बात करते वक्त मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिनके कहने पर उनकी पत्नी तक वोट नहीं देंगी।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.