Breaking News

गुरनाम चटूनी ने बनाई संयुक्त संघर्ष पार्टी, किसान आंदोलन में रहा अहम रोल

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ में शनिवार को उन्होंने इसका एलान किया। पार्टी का नाम संयुक्त संघर्ष पार्टी रखा गया। अब चढ़ूनी इसके बैनर तले पंजाब विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में चढ़ूनी ने पदाधिकारियों की घोषणा भी की। वे समाज के गरीब तबके के लिए काम करेंगे। उनका मुख्य मकसद नशाखोरी को खत्म करना होगा। जाति-धर्म की राजनीति नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया। इसलिए, हम अपनी नई पार्टी, संयुक्त संघर्ष पार्टी लांच कर रहे हैं।

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा था कि मिशन पंजाब-2022 के तहत वह पंजाब में पार्टी बनाकर चुनाव में उतरेंगे। चढ़ूनी अभी मिशन पंजाब को लेकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि जब भविष्य में हरियाणा में चुनावों की बारी आएगी तब वह इस पर भी विचार रखेंगे। चढ़ूनी ने कहा था कि उनकी पार्टी का जो भी उम्मीदवार होगा, वो किसान होगा। इसके लिए अभी विचार-विमर्श चल रहा है।

चढ़ूनी पहले भी कई बार कह चुके हैं कि बिना राजनीति में उतरे किसानों के भले की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान ही मिशन यूपी से पहले मिशन पंजाब चलाने की बात की थी। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा उनके इस निर्णय से सहमत नहीं था। चढ़ूनी अपने मिशन पंजाब के तहत फतेहगढ़ साहिब में दौरे के दौरान एक उम्मीदवार की घोषणा भी कर चुके हैं।

 

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.