Breaking News

चीन में कोरोना का कहर, एक दिन में पाए गए 9006 मामले, एक दिन में सबसे अधिक बढ़त

चीन में सबसे ज्यादा संक्रमण में बढ़त शंघाई में ही देखा जा रहा है। यहां हर रोज कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।

भारत में बीते कुछ महीनों में कोरोना का प्रकोप कम हुआ है। एक तरफ जहां देश में कोविड केसेज लगातार कम हो रहे हैं वहीं, चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों ने त्राहिमाम मचाया हुआ है। रिपोर्ट की माने तो कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण ने वहां के सरकार से लेकर लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है. चीन के दो दर्जन से अधिक प्रांत में कोरोना संक्रमण फैल चुका है।

 

रिपोर्ट की माने तो शंघाई में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के 9,006 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना की पहली लहर की पीक के बाद से यह सबसे अधिक एक दिवसीय बढ़त है। कोरोना के बढ़ रहे मामलों की गंभीरता का अंदाजा इस से भी लगाया जा सकता है कि चीन के शहर शंघाई में लॉकडाउन के बावजूद एक दिन में 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

बढ़ते मामलों के साथ ही शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था खराब हो रही है। चीन के वित्तीय शहर शंघाई के अस्पतालों में मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि यहां लोगों को एडिमिट करने के लिए जगह नहीं बची है। इन सब हालात पर काबू पाने के लिए चीनी सेना 2,000 से अधिक चिकित्सा कर्मियों को शंघाई भेज रही है ताकि मरीजों का इलाज हो सके।

शंघाई में लॉकडाउन

चीन में सबसे ज्यादा संक्रमण में बढ़त शंघाई में ही देखा जा रहा है। यहां हर रोज कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं. वहीं संक्रमण के चेन को रोकने के लिए लॉकडाउन के कारण लाखों लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो बीते रविवार यहां संक्रमण के 438 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 7,788 ऐसे संक्रमितों का पता चला है जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं थे। रिपोर्ट की माने तो शंघाई में आ रहा दैनिक मामला चीन में 2019 के अंत में वुहान में मिले मामलों के बाद सबसे ज्यादा हैं। शंघाई में 2.6 करोड़ की आबादी दो चरणों में लॉकडाउन का सामना कर रही है।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

8 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

8 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

8 months ago

This website uses cookies.