Breaking News

ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत, घने कोहरे में गुम ये 11 राज्य

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गलन वाली सर्दी पड़ रही है। वहीं, राजधानी दिल्ली कोहरे में गुम है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान?

राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी 24 दिसंबर को मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 25 और 26 दिसंबर को शीतलहर चल सकती है। इन दो दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में अभी और बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में अगले 48 घंटे तक घना से बहुत घना कोहरा रहने के आसार हैं। वहीं, 48 घंटों के बाद लगातार दो से तीन यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा रहेगा। यूपी के गोरखपुर में लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।

कोहरे की चपेट में ये राज्य

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में घना से बहुत घना कोहरा और उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति संभव है।

इन राज्यों में बारिश


मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

 

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.