Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तापमान ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 2018 में पारा इतना अधिक रिकॉर्ड किया गया था। 28 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।

 

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बुधवार से मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से बीच-बीच में बहुत हल्की धूप निकल सकी. वहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 27 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में 25 और 26 फरवरी को बारिश होगी। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही मध्यम रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

दूसरी तरफ अधिकतम में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 2018 में पारा इतना अधिक रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक 28 फरवरी से मौसम साफ होगा और तेज धूप निकलेगी। इसके बाद तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 ज्यादा 15 और अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी स्तर 65 से 87 प्रतिशत रहा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम हवाएं भी चलेंगी। नोएडा में आज अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वहीं गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा दिल्ली में एक्यूआई

दिल्ली में वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 304 है। वहीं नोएडा में एक्यूआई खराब श्रेणी में 210 है, जबकि गुरुग्राम में भी खराब श्रेणी में एक्यूआई 204 रिकॉर्ड हुआ है।आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

7 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

7 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

7 months ago

This website uses cookies.