Breaking News

नितिन गडकरी का बड़ा एलान, 60 किलोमीटर में देना होगा एक बार टोल, बाकी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे

नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही टोल टैक्स को लेकर नए नियम आने वाले हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को इस संबंध में कई नई जानकारियां दीं।

 

अगर आप हाईवे पर अधिक सफर करते हैं और इस पर बार-बार लगने वाले टोल टैक्स से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब हाईवे पर सफर करना सस्ता हो सकता है और बार-बार टोल देने के लिए रुकने की किचकिच से छुट्टी मिल सकती है। दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रि नितिन गडकरी ने अब 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 ही टोल प्लाजा के होने की घोषणा की है। इसके अलावा बाकी सभी टोल प्लाजा हटा लिए जाएंगे और लोगों को एक बार ही इस रेंज में टोल देना होगा।

अगले तीन महीने में हो जाएगा काम

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की कई अहम योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, अब नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है, जो गलत है और अवैध है। अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना होगा। यानी अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा. बाकी सभी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे। यह काम अगले 3 महीने के अंदर किया जाएगा।

आसपास के लोगों को भी राहत

नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में एक और अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्सर हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों की शिकायत होती थी कि उन्हें एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी टोल देना पड़ता है, जबकि वह आसपास ही रहते हैं। इस समस्या के समाधान पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को टोल नहीं देना होगा। उन्हें एक पास दिया जाएगा, जिसे दिखाकर वह हाईवे पर फ्री में सफर कर सकेंगे।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

8 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

8 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

8 months ago

This website uses cookies.