News

‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन शामिल होंगे भाजपा में,21 फरवरी को लेंगे पार्टी की सदस्यता

भारत में ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भाजपा में शामिल होने वाले हैं। वे 21 फरवरी से केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन की अगुवाई में आयोजित होने वाली विजय यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्हें देश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में बदलाव का श्रेय दिया जाता है।

भाजपा ने गुरुवार को कहा कि ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने बताया कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की ‘विजय यात्रा’ शुरू होने के दौरान भाजपा में शामिल होंगे। सुरेंद्रन ने संवाददाताओं को बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

श्रीधरन ऐसे समय पर पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं जब इस साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं। दक्षिण भारत में पार्टी का विस्तार करने के उद्देश्य से भाजपा यहां विजय यात्रा की शुरुआत कर रही है। यह रथ यात्रा 21 फरवरी को कासरगोड से शुरू होगी और मार्च के पहले हफ्ते के आसपास तिरुवनंतपुरम में खत्म होगी।

श्रीधरन 31 दिसंबर, 2011 को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मेट्रो रेल परियोजना के शुभारंभ के बाद भारतीय इंजीनियर को भारत के ‘मेट्रो मैन’ का सम्मान हासिल हुआ था। 88 साल के इंजीनियर ने डीएमआरसी की स्थापना के बाद से इससे जुड़े सभी मामलों को हल किया। उन्होंने बजट के अंदर और समय से पहले ही इस परियोजना को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रीधरन का जन्म 12 जून, 1932 को केरल के पलक्कड़ जिले में हुआ था। उन्होंने भारत की कुछ सबसे सफल रेलवे और मेट्रो परियोजनाओं को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें कोंकण रेलवे के सफल निर्माण का भी श्रेय दिया जाता है। यह आजादी के बाद भारत के पश्चिमी तट को जोड़ने वाली सबसे बड़ी रेल परियोजना है।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

8 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

8 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

8 months ago

This website uses cookies.