Breaking News

मॉनसून अब धीरे-धीरे विदा हो रहा है, लेकिन विदाई से पहले इन राज्यों में बरसेगा

देश के विभिन्न राज्यों से मॉनसून अब धीरे-धीरे विदा हो रहा है लेकिन विदाई से पहले कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है।

 

मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसका कई इलाकों पर असर है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 28 सितंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में भी आज काले बादल छाए रहेंगे। इसके चलते लोगों को धूप से राहत रहेगी। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा।

जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 23.0 35.0
श्रीनगर 12.0 26.0
अहमदाबाद 25.0 30.0
भोपाल 22.0 32.0
चंडीगढ़ 23.0 33.0
देहरादून 22.0 33.0
जयपुर 24.0 34.0
शिमला 16.0 25.0
मुंबई 26.0 31.0
लखनऊ 24.0 34.0
गाजियाबाद 24.0 32.0
जम्मू 22.0 32.0
लेह 5.0 19.0
पटना 26.0 32.0

5 राज्यों में होगी बारिश

IMD के अनुसार, 28 से 30 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में और 28 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु, पुडुचेरी में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में 28 व 29 सितंबर को मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा अंडमान व निकोबार में 29 व 30 सितंबर, 2022 को गरज के साथ मध्यम और तेज बारिश होगी।

दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो ओडिशा में 1 अक्टूबर के से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी और पड़ोस के क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण एक अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

8 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

8 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

8 months ago

This website uses cookies.