राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19वीं सदी में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का मंगलवार को दौरा किया। मिशन के महासचिव स्वामी सुविरंदाजी महाराज ने मुर्मू की अगवानी की।
इस दौरान वह मठ के मुख्य मंदिर के साथ ही स्वामी विवेकानंद के कक्ष का दौरा भी करेंगी। ‘मठ’ परिसर के मंदिर की वास्तुकला में हिंदू, इस्लामिक, ईसाई और बौद्ध कला का मिश्रण देखने को मिलता है तथा देश-दुनिया से हजारों लोग यहां आते हैं। बहरहाल, राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर आज सुबह 10 बजे तक ‘मठ’ सभी अन्य पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
बाद में राष्ट्रपति कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी। उनका विश्व विख्यात कवि रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए बाद में शांतिनिकेतन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है। मुर्मू सोमवार को कोलकाता पहुंची थीं और उन्होंने नेताजी भवन का दौरा किया था जहां भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नायक सुभाष चंद्र बोस रहते थे। वह टैगोर परिवार के घर जोरासांको भी गयी थीं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…
आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस बेसब्री…
देश के बैंकों में 35 हजार करोड़ रुपये ऐसे पड़े हैं, जिन पर किसी ने…
आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में लाइब्रेरियन 'दुबे जी' का किरदार निभाने वाले अखिल…
मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…
क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…
This website uses cookies.