India

राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का 90 वर्ष की उम्र में निधन,

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का 90 वर्ष की उम्र में बुधवार की रात भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में बेटा पृथ्वी बल्लव पटनायक और दो बेटियां हैं।उनके पति और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के पूर्व राज्यपाल जे.बी. पटनायक का 2015 में निधन हो गया था।

 

कांंग्रेस की वरिष्ठ नेता जयंती पटनायक तीन बार कटक और बेरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनी गईं और एक बार राज्यसभा के लिए भी मनोनीत हुईं। वह अपने साहित्यिक कौशल के लिए भी जानी जाती थीं, जिन्होंने के.एम. मुंशी के कृष्णावतार का ऑडिया में अनुवाद किया था।

जयंती पटनायक के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक और ओडिशा के कई अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है और साथ ही उनके राजनीतिक और सामाजिक कार्यों को यादव किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा, “ओडिशा के पूर्व सीएम जेबी पटनायक की पत्नी जयंती पटनायक के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह एक पूर्व सांसद और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं। अपनी सेवा और समर्पण के माध्यम से राज्य के लोगों का उन्हें प्यार मिला। उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदना।”

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.