Breaking News

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 725 और निफ्टी में 200 अंकों की उछाल

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 498 अंक की बढ़त के साथ खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 158 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। 

सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 498 अंक की बढ़त के साथ खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 158 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स 520.78 अंक या 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 56,342.79 के स्तर पर पहुंच गया और निफ्टी सूचकांक भी 153.90 अंक या  0.93 फीसदी की उछाल के साथ 16, 768.10 के स्तर पर जा पहुंचा। तेजी का सिलसिला दिन बढ़ने के साथ जारी है और सेंसेक्स ने 725 अंकों तक की ऊंचाई तय कर ली। हालांकि, फिलहाल सेंसेक्स 718.09 अंक या 1.29 फीसदी की तेजी के साथ 56,540.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी सूचकांक 201.85 अंक या  1.21 फीसदी की उछाल के साथ 16, 816.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि सेंसेक्स सोमवार को 1,190 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 56 हजार से नीचे आ गया था, जबकि निफ्टी को भी 371 अंकों का नुकसान हुआ था।

 

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.