Breaking News

संजय राउत की कम नहीं हो रही मुश्किलें, महाराष्ट्र के बीड जिले में दर्ज हुआ मानहानि का मुकदमा

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और सांसद संजय राउत की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं हैं। ठाणे शहर के बाद अब महाराष्ट्र के बीड जिले में भी राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज हो गया है।

राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से खुद की जान को खतरा होने का दावा किया था। श्रीकांत शिंदे पर लगे आरोपों से नाराज उनके समर्थक और शिवसेना बीड जिला इकाई के प्रमुख ने राउत के खिलाफ बीड जिले में मुकदमा दर्ज कराया है।

शिकायत के आधार पर बीड शहर पुलिस ने राज्यसभा सदस्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), आईपीसी 500, 501 (दोनों मानहानि से संबंधित), 504 (जानबूझकर अपमान) की धाराओं में केस दर्ज किया है।

ठाणे की मेयर ने भी दर्ज कराई है शिकायत

इसके पहले ठाणे शहर में बुधवार देर रात शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने राउत के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसके आधार पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत के खिलाफ ठाणे के कापूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि राउत ने पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मैंने उसी के संबंध में पुष्टि की है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में यह बात सूचित कर रहा हूं।’
The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.