Breaking News

हमारे देश का नाम प्राचीन काल से भारत ,इसे बोलने, लिखने और कहने में हर जगह लाना होगा, आज दुनिया को हमारी जरूरत-मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत गुवाहाटी में सकल जैन समाज के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में भारत को लेकर कहा कि सदियों से हमारे देश का नाम भारत है।

दुनिया में कहीं पर भी जाए तो उसका नाम भारत ही रहना चाहिए। हम बोलने में, कहने में, लिखने में सर्वत्र भारत ही कहें। उन्होंने कहा, किसी को समझ में नहीं आए चिंता ना करें। उसकी जरूरत होगी तो समझ लेगा। हमको जरूरत नहीं है, उसको समझने की। हम अपने आप में स्वतंत्रता समर्थ हैं। आज दुनिया को हमारी जरूरत है। दुनिया हमारे बिना नहीं चल सकती है। हम सारी दुनिया को लेकर इसीलिए चलते हैं। सारे विश्व के प्राणी हमारे हैं यह हमारा ज्ञान है।’ 

मोहन भागवत बोले- हमारे देश का नाम भारत

मोहन भागवत ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि भारत शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लोगों को इसकी आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भारत का नाम प्राचीन समय से चला आ रहा है। इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।’ बता दें कि मोहन भाग ने यह बात सकल जैन समाज के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हमारा देश का नाम सदियों से भारत है। हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यावहारिक क्षेत्र में भारत का उपयोग करना होगा।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

8 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

8 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

8 months ago

This website uses cookies.