News

हादसों का एक्सप्रेसवे: मथुरा में पांच लोगों की मौत, आगरा में कार सवार महिला जिंदा जली

आगरा मंडल में नववर्ष की पहली सुबह कोहरे ने कहर बरपाया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत गंभीर है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दोनों हादसे मथुरा जिले के थाना सुरीर क्षेत्र में हुए हैं। नोएडा की ओर से आ रहे बाइक सवारों माइल स्टोन 92 के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार विशाल गुप्ता निवासी आशीर्वाद भवन मानवत चौराहा मैनपुरी, कुलदीप निवासी माथुर चतुर्वेदी पुस्तकालय मोहल्ला मिश्राना मैनपुरी और करण वीर निवासी खेरिया थाना कागारौल, आगरा की मौत हो गई है।

दूसरा हादसा सुरीर क्षेत्र में ही यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 85 के समीप हुआ है। यहां स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई गई है। तीन लोग घायल हैं। इनके नाम पते की अभी जानकारी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि दोनों हादसे कोहरे के कारण हुए हैं। सुबह से घना छाया हुआ था। इससे कारण 100 दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

उधर, आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात तकरीबन ढाई बजे हुआ है। आगरा से लखनऊ जा रही कार में आग लग जाने से रीमा पत्नी विकास यादव निवासी लखनऊ की जलकर मौत हो गई, जबकि रीमा का पति विकास यादव घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर है।

 

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.