News

Tejashwi Yadav Birthday: 31 साल के हुए तेजस्वी यादव, चिराग पासवान ने दी बधाई

Happy Birthday Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का सोमवार को जन्मदिन है। लालू प्रसाद के छोटे बेटे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैंं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के युवा राजनेता का जन्मदिन पार्टी के नेता से लेकर परिवार के लोग तक मना रहे हैं।

तेजस्वी ने परिवार की मौजूदगी में आधी रात को बर्थडे केक काटा। उनकी बहन रोहिणी आचार्य और भाई तेज प्रताप ने उन्हें ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी कार्यकर्ता उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रोहिणी में ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के भावी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना। इतनी दूर हैं.. फिर भी हम एक है.. भाई बहन कि प्रीत का.. ये बंधन का एहसास है.. जनता का भी ख्याल रखना.. हर बहना का भाई.. यूंही बन कर तू रहना.. जन्मदिन मुबारक हो टूटू।’

तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो टूटू।’ इसके साथ उन्होंने जन्मदिन मुबारक हो मुख्यमंत्री तेजस्वी हैशटैग का इस्तेमाल किया है। तेजस्वी के समर्थकों ने भी केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को खिलाया। एग्जिट पोल के अनुसार इस बार राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। हालांकि 10 नवंबर को चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी।

चिराग ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हों और अपने जीवन को सफल बनाने मे कामयाब रहें। आज आप का जन्मदिन है भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से आप का दिन शुभ हो।’

पार्टी ने समर्थकों से कहा आवास आकर बधाई देने से बचें
पार्टी ने तेजस्वी के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों से घर में रहने की अपील की। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहें और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें। 10 को मतगणना हेतु अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखें।’

राजद ने कार्यकर्ताओं को दी हिदायत
एग्जिट पोल में महागठबंधन को एनडीए के मुकाबले बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच राजद ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव परिणाम के दौरान संयम और शिष्टाचार का पालन करने का निर्देश दिया है। राजद ने ट्वीट कर कहा, ‘राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें- 10 नवंबर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। अनुचित आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।’

पटना में लगे पोस्टर
राजद नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना की सड़कों पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले पोस्टर लगे दिखाई दिए। इसमें उन्हें बिहार का पहला युवा मुख्यमंत्री बताया गया है।

 

 

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

8 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

8 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

8 months ago

This website uses cookies.