Breaking News

अब आंग सान सू ची को कुल मिलाकर 33 साल जेल में बिताने पड़ेंगे, जानें क्यों बड़ी सजा

म्यांमार की एक अदालत ने शुक्रवार को देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची के खिलाफ एक और मामले में सजा सुनाई गई है। 2021 से लगातार सान सू ची पर कई अलग-अलग मामलों में अदालत ने फैसला दिया है।

हाल ही में उन्हें एक अन्य भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया है। उन्हें इस दौरान सात साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि सेना ने फरवरी 2021 में उनकी सरकार गिरा दी थी। फिलहाल म्यांमा में सैन्य शासित सरकार है। यह सरकार देश की प्रमुख नेता आंग सान सू ची पर लगातार भ्रष्टाचार और अन्य मामलों की सुनवाई कर रहे हैं।

अब आंग सान सू ची को कुल मिलाकर 33 साल जेल में बिताने पड़ेंगे। इससे पहले उन पर कई अन्य अपराधों में सुनवाई की गई जिसमें उन्हें बाद में दोषी ठहराया गया है। हाल ही में सुनाई गई सजा के बाद उनकी कुल सजा पिछली 26 साल की जेल की सजा को मिलाकर 33 साल हो गई है। उन पर अलग-अलग राजनीतिक अभियोग भी लगाए गए हैं।

उनके समर्थकों और अन्य वैश्विक विश्लेषकों का कहना है कि आंग सान सू ची के खिलाफ यह सभी अपराध उन्हें आगामी चुनाव से दूर रखने के लिए हैं। म्यांमार के सैन्य शासन ने अगले साल चुनाव कराने का वादा किया है। इस सभी सुनवाई और सजाओं के ब्यौरे को सरकार मीडिया या अन्य लोगों से दूर रख रही है। देश व्यापी विरोधों के चलते यह सब किया जा रहा है।

अधिकारियों द्वारा दंडित किए जाने के डर से नाम नहीं छापने के अनुरोध पर राजधानी के बाहरी इलाके में मुख्य जेल में विशेष रूप से बनाए गए अदालत कक्ष में शुक्रवार के फैसले से एक कानूनी अधिकारी ने अवगत कराया। मुकदमे को मीडिया, राजनयिकों और लोगों से दूर रखा गया था और सू ची के वकीलों को इस बारे में बात करने की मनाही थी।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.