Breaking News

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हुआ जहरीली गैस का रिसाव, 121 लोगों का अस्पताल में चल रहा है इलाज, दो महिने में दो बार दूसरी बार हुई घटना

आंध्र प्रदेश के एक औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर से गैस रिसाव हुआ है। इसके चलते अब तक 121 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये इलाका विशाखापत्तनम के पास है।

 

पिछले दो महीने के दौरान ये दूसरा मौका है जब गैस रिसाव की घटना हुई है। राज्य के मंत्री जी अमरनाथ ने कहा है कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही जांच पूरी होने तक कंपनी को बंद करने के लिए कहा गया है।

गैस रिसाव के बाद कर्मचारियों ने घबराहट होने और उल्‍टी आने की शिकायत की। इसके बाद उन्‍हें स्‍पेशल इकोनॉमिक जोन के मेडिकल सेंटर में प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई। ये घटना मंगलवार शाम की है. ये कंपनी अनकपल्ली जिले के अच्युतपुरम इलाके में है। जहरीली गैस का रिसाव होने के चलते 50 महिलाओं को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ कर 121 हो गई है।

अंकापल्ले के पुलिस निरीक्षक के अनुसार, ‘घटना शाम 6:15 बजे से शाम 7 बजे के बीच हुई। दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे के बीच दूसरी शिफ्ट में करीब 1000 कर्मचारी थे। उल्टी की शिकायत करने वाली 50 महिलाओं को अंकापल्ले अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। बाकी सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। स्थिति नियंत्रण में है। कर्मचारी हल्के लक्षणों के साथ बीमार पड़ गए और उनका इलाज चल रहा है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।’

इसी तरह की घटना 3 जून को भी इसी जगह हुई थी जहां 200 से ज्यादा महिला कर्मी आंखों में जलनऔर उल्टी की शिकायत के बाद बेहोश हो गई थीं। ताजा घटना से सेज में कामगारों में दहशत फैल गई है। हैदराबाद में भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान के विशेषज्ञों की एक टीम ने प्रयोगशाला का दौरा किया और रिसाव का कारण निर्धारित करने के लिए परीक्षण किया, जबकि एपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रयोगशाला को बंद करने का आदेश दिया था।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

7 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

8 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

8 months ago

This website uses cookies.