Breaking News

आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को कैबिनेट मंत्री बनाया गया

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार में आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय ने बताया, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर देश की राष्ट्रपति ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में नियुक्त किया।

 

उधर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में ताकतवर नेता में शुमार किए जाने वाले मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया है। भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से जेल में बंद सिसोदिया और जैन ने 28 फरवरी को अरविंद केजरीवाल कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसे लेकर गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया।’

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.