Business

इन्वेस्ट इंडिया को मिला संयुक्त राष्ट्र का निवेश संवर्धन पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने ‘इन्वेस्ट इंडिया’ को संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार 2020 के लिए विजेता घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्वेस्ट इंडिया को शुभकामनाएं संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया कि यह पुरस्कार इस बात का सबूत है कि हमारी सरकार भारत को निवेश के लिए दुनिया का पसंदीदा स्थल बनाने और कारोबार करना अधिक सुगम (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

यह पुरस्कार विश्व की निवेश संवर्धन एजेंसियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। मोदी ने कहा, पुरस्कार समारोह सोमवार को अंकटाड के मुख्यालय जिनेवा में हुआ। यह पुरस्कार दुनिया के निवेश संवर्धन एजेंसियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करता है। यह अंकटाड के 180 राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एजेंसियों के कामकाज और गतिविधियों के आकलन पर आधारित है।

अच्छी गतिविधियों को रेखांकित करता है UNCTAD
इस संदर्भ में वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि, ‘अंकटाड, इन्वेस्ट इंडिया में अपनाई गई अच्छी गतिविधियों को रेखांकित करता है। इसमें व्यापार छूट मंच, विशेष निवेश मंच, वेबिनार (इंटरनेट पर आयोजित कार्यक्रम) श्रृंखला, सोशल मीडिया पर संबंधित गतिविधियों और कोविड-19 से निपटने के उपाय पर जोर शामिल हैं।’

राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी ‘इन्वेस्ट इंडिया’ ने निवेश संवर्धन को लेकर दीर्घकालीन रणनीतियों और गतिविधियों को अंकटाड के उच्च स्तरीय बैठकों में भी साझा किया है।

 

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.