Breaking News

उत्तराखंड में आप को बड़ा झटका, आप सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

कोठियाल ने उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से चुनावी समर में उतरे थे। उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतरोहण संस्थान के प्राचार्य भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फौजी पृष्ठभूमि के कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल को सीएम प्रत्याशी घोषित किया था।

 

 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कोठियाल ने उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से चुनावी समर में उतरे थे।

कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ।

 

कोठियाल प्रदेश में काफी लोकप्रिय हैं, जिन्होंने 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद अपने सैन्य अनुभव को स्थानीय लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किया था। वह पहले उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतरोहण संस्थान के प्राचार्य भी रह चुके हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फौजी पृष्ठभूमि के कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल को सीएम प्रत्याशी घोषित किया था। ‘कीर्ति चक्र’ से अलंकृत कर्नल (सेवानिवृत्त) कोठियाल ने भारतीय सेना में गढ़वाल राइफल्स में 1992 में सेकेंड लेफि्टनेंट के रूप में कमीशन लिया था।

कोठियाल अविवाहित हैं और ‘यूथ फाउंडेशन’ नामक संस्था का संचालन करते हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में योगदान के लिए कर्नल कोठियाल को लोग ‘भोले का फौजी’ भी कहते हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आप ने एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं की थी।

 

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

8 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

8 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

8 months ago

This website uses cookies.