Breaking News

उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, इन चार राज्यों में भारी बारिश के आसार, लेह में न्यूनतम -11 डिग्री तापमान

 

पश्चिनी विक्षोभ के चलते देश के पूर्वी राज्यों में आज जमकर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

 

बीते दिनों राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।  इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने भी पारा को न्यूनतम स्तर पर ला दिया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं देश में सबसे कम तापमान लेह में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान -11 डिग्री दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के पूर्वी हिस्से ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार में आज यानी मंगलवार जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने झारखंड, बंगाल और बिहार में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक के लिए इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, ओडिशा में 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

यूपी के कई इलाकों में घने कोहरे
बीते पांच दिनों से जारी बारिश का सिलसिला ज्यादातार इलाकों में सोमवार से लगभग रुक गया, पर प्रदेशवासियों को अभी गलन-ठिठुरन से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, गरज चमक के साथ-साथ घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा जिन इलाकों में घने कोहरे का असर दिखेगा उनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, संत रविदास नगर जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और आसपास के इलाके शामिल हैं।

जानिए अपने शहर का तापमान
राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

आपके शहर का तापमान
न्यूमतम         अधिकतम

दिल्ली       7.0              19.0
श्रीनगर      -1.0              06.0
भोपाल        6.0             23.0
चंडीगढ़      10.0            22.0
अहमदाबाद 10.0            25.0
देहरादून       8.0             23.0
जयपुर          6.0            18.0
चुरू             06.0           17.0
मुंबई            14.0            27.0

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.