Breaking News

पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानों में ठिठुर रहे लोग, कई जिलों में छाया कोहरा

यूपी के कई ज‍िलों में शुक्रवार सुबह छाए घने कोहरे ने वातावरण को अपनी चपेट में ले लिया। कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर वाहन लाइट जला कर रेंगते दिखाई दिए।

छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपी के अधिकतर ज‍िलों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। बहराइच, मैनपुरी, कन्‍नौज, फतेहपुर आद‍ि ज‍िलों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन के दौरान उत्तर पश्चिम यूपी में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं, अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य यूपी के तापमान में भी पारा ग‍िरेगा। ज‍िससे सर्द हवाओं के साथ ठंड बढ़ेगी।

पहाड़ों की बर्फबारी बढ़ा रही यूपी में ठंड, कई जिलों में छाया कोहरा

  • उत्तर पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही पहाड़ों से सर्द हवा ने गंगा के मैदानी क्षेत्र में तेज गति से आना शुरू कर दिया है। इसके चलते तापमान में गिरावट होने लगी है।
  • गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं।
  • चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि भूमध्यरेखीय हिंद महासागर व दक्षिण अंडमान सागर के पास विकसित हुआ कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी से सटे क्षेत्रों पर स्थित है।
  • यह पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। इसके कारण पिछले 24 घंटे में दक्षिण भारत में केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि राज्यों के कुछ हिस्सों में वर्षा हुई है। इधर, उत्तर पश्चिमी हवा तेज गति से आ रही हैं, जो तापमान को कम कर रही हैं।
  • दिन में भी सर्द हवा ठंडक पैदा कर रही हैं। कानपुर मंडल सहित मध्य भारत के कई जिलों में तापमान गिरा है। अगले 24 घंटे में तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
  • शहर के बाहरी क्षेत्रों में हल्की धुंध व कोहरा भी होने की संभावना है। डा. पांडेय ने बताया कि दो दिन बाद मौसम प्रणालियों में फिर से बदलाव की संभावना है। तब तापमान में कमी आ सकती है और अभी कंबल से काम चला रहे लोगों को रजाई निकालनी पड़ सकती है।

सर्दी में ठ‍िठुरे लोग

सहारनपुर और आसपास के ज‍िलों में सुबह करीब सात बजे क्षेत्र में चारों तरफ कोहरे की घनी चादर फैल गई। इस दौरान स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं सुबह काम पर जाने वाले लोग भी कोहरे से प्रभावित नजर आए। कोहरा इतना घना था कि पास खड़ा व्यक्ति भी दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर लोगों को आवाजाही सुबह सवेरे काफी कम नजर आई। वाहन चालक भी लाइट जला कर रेंगते दिखाई दिए। कोहरे के कारण बढ़ी सर्दी के कारण यात्री वाहनों में भी यात्रियों की संख्या काफी कम रही। सर्दी व कोहरे को देखते हुए लोग देर तक बिस्तरों में ही दुबके रहे। महिलाएं भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अलसाते हुए उठीं।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

7 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

8 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

8 months ago

This website uses cookies.