English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-06 103732

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में श्रद्धालुओं की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार मध्य प्रदेश के 26 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दुर्घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार को 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं घायल लोगों को 50,000 रुपये मुआवजा और मुफ्त इलाज का ऐलान किया है। बस ड्राइवर भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि स्टीयरिंग व्हील फेल होने के बाद दुर्घटना हुई।

Also read:  पलानीस्वामी जल्द ही पूर्वी इरोड विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का एलान कर सकते

 

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात सभी शव बरामद कर लिए गए और उनका पोस्टमॉर्टम भी किया गया। आज सुबह करीब 10 बजे पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचेंगे इसके बाद उन्हें खजुराहो भेजे जाएगा। कोशिश करेंगे कि उनका अंतिम संस्कार आज हो।

Also read:  कोरोना को लेकर सख्त हुए CM योगी, कोरोना को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा-अलर्ट मोड में रखा जाए NCR

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी थी, सभी शवों को बरामद कर देहरादून भेजा गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम उन्हें खजुराहो, एमपी भेजेंगे।

Also read:  महिला विश्व कप : स्मृति मंधाना औरहरमनप्रीत कौर ने जड़ा सतक, भारत ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 318 रन का लक्ष्य