Breaking News

सर्दी के सितम के बीच बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में बारिश

बारिश के कारण दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत के कई शहरों नें भारी बारिश के आसार भी हैं।

देश की राजधानी नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने भी पारा को न्यूनतम स्तर पर ला दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर भारत के कई शहरों में बारिश के आसार हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

उत्तर भारत के इन शहरों में बारिश के आसार
देश की राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़, जम्मू समेत कई अन्य शहरों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदलाव का कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ है। यह पश्चिमी विक्षोभ जम्मू एवं कश्मीर की तरफ है और इसका असर उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत पर पड़ रहा है।

कुछ बड़े शहरों का आज का तापमान
शहर      न्यूनतम      अधिकतम

  • दिल्ली       11.0            20.0
  • श्रीनगर       0.0             06.0
  • भोपाल      12.0            27.0
  • चंडीगढ़    13.0             18.0
  • जयपुर       13.0            19.0
  • देहरादून      6.0             17.0
  • लखनऊ    13.0             20.0
  • गाजियाबाद   16.0           20.0
The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

7 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

7 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

7 months ago

This website uses cookies.