Entertainment

Ranveer Singh की शर्टलेस तस्वीर पर पत्नी दीपिका पादुकोण ने किए ऐसे कमेंट, एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग हुए फैंस

नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी यानी रणवीर​ सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को इंडस्ट्री में पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों की जोड़ी न सिर्फ फिल्मों में बल्कि रियल लाइफ में भी काफी हिट है। दीपिका और रणवीर दोनों एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैंं। अक्सर दोनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सुपरस्टार रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस पागल हो रहे हैं।

एक्टर रणवीर सिंह ने सोमवार की सुबह इंटरनेट पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर तहलका मचा दिया है। दरअसल, रणवीर ने अपनी एक शर्टलेस फोटो पोस्ट अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर पोस्ट की है। इस फोटो की वजह से वह  सुर्खियों में आ गए। एक्टर की फोटो को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं और इप अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं रणवीर की पत्नी यानी दीपिका पादुकोण भी खुद को उनकी तस्वीर पर कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। दीपिका ने एक के बाद एक दो कॉमेंट किए। दीपिका ने लिखा, ‘तेवर मत दिखाओ।’ इसके बाद उन्होंने लिखा, ‘बिग।’

रणवीर सिंह के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह इसमें डस्की और पसीने में नहाए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी मस्कुलर बॉडी उनके फैंस के होश उड़ा रही है। बता दें कि रणवीर,  रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ के लिए बॉडी बना रहे हैं। वह लगातार वर्कआउट सेशन्स ले रहे हैं। वहीं फैंस के लिए उनका जबरदस्त हॉट ट्रांसफॉर्मेशन काफी चौंकाने वाला है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर और दीपिका जल्द ही कबीर खान की फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर बन रही है। ​फिल्म में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। वहीं दीपिका ने रोमी भाट‍िया का किरदार निभाया है, जो कि कप‍िल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी हैं। वहीं रणवीर एक और फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम ‘जयेशभाई जोरदार’ और करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ है। वहीं दीपिका, शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

 

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

7 months ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

7 months ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

7 months ago

This website uses cookies.