स्टाल में पांच रंग की गोभी रखी हुई थी। राहुल सीधे रंग बिरंगे गोभी के पास पहुंचे और हाथ में उठा लिए। जदुनंदन से पूछा इसे उगाते कैसे हो। स्वाद कैसा होता है। कितने दिन में गोभी तैयार हो जाती है। राहुल सवाल पर सवाल दागते रहे। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार पांच रंगों की गोभी देखी है। यह सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुस्करा उठे। राहुल ने नवाचार के लिए जदुनंदन की पीठ भी थपथपाई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य सरकार ने तीन वर्ष के विकास का माडल पेश किया। रायपुर साइंस कालेज के विशाल मैदान में स्टाल भी लगाए गए थे। कृषि व उद्यानिकी विभाग ने मल्हार के प्रगतिशील कृषक जदुनंदन वर्मा से सब्जी का स्टाल लगाने के लिए संपर्क किया। विभाग के अफसरों ने उनके द्वारा बीते दो वर्ष से किए जा रहे नवाचार को लेकर फोकस किया।
पांच रंगों की गोभी का स्टाल लगाने अधिकारियों ने स्र्चि दिखाई और जदुनंदन से पर्याप्त मात्र में गोभी का स्टाल लगाने कहा। जदुनंदन अपने खेत से बैगनी, गुलाबी, पीला, हरा व सफेद रंग की एक क्विंटल गोभी लेकर साइंस कालेज मैदान पहुंचे व स्टाल लगाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आला अफसरों के साथ राहुल गांधी स्टाल का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर जदुनंदन के स्टाल पर पड़ी। सीधे वे वहां पहुंच गए और स्टाल में सजे रंग बिरंगे गोभी को उठा लिया। इस बीच सीएम भी उनके साथ पहुंच गए।
सीएम ने जदुनंदन को इशारा किया। जदुनंदन राहुल के करीब आए। राहुल ने कहा हमने तो पहली बार अलग-अलग रंगों का गोभी देखा है। विभाग के अधिकारी भी तब तक साथ आ गए थे। राहुल की जिज्ञासा बढ़ती गई। रंग बिरंगे गोभी की फसल के लिए छत्तीसगढ़ की जलवायु व मिट्टी के बारे में सवाल दागा। जदुनंदन सहित कृषि व उद्यानिकी के अधिकारी एक-एक कर उनके सवालों का जवाब देते रहे।
राहुल ने जदुनंदन को दी शाबाशी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल को बताया कि किसान जदुनंदन वर्मा कृषि के क्षेत्र में लगातार नवाचार कर रहे हैं। यह दूसरा वर्ष है जब उसने अलग-अलग रंगों की गोभी की खेती की है। यह सुनते ही राहुल ने जदुनंदन की पीठ थपथपाई और शाबाशी भी दी। राहुल ने सीएम से कृषि के क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने की बात भी कही।
राजधानी से आई दो क्विंटल गोभी की डिमांड
जदुनंदन ने बताया कि शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने सभी रंगों की दो क्विंटल गोभी की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि राजधानी के अधिकारियों व मंत्रियों के यहां बतौर गिफ्ट गोभी भेजनी है। इसके लिए उद्यानिकी विभाग ने भुगतान भी कर दिया है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…
आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस बेसब्री…
देश के बैंकों में 35 हजार करोड़ रुपये ऐसे पड़े हैं, जिन पर किसी ने…
आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में लाइब्रेरियन 'दुबे जी' का किरदार निभाने वाले अखिल…
मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…
क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…
This website uses cookies.