English മലയാളം

Blog

n35632986816440409103255a43355921c12f676928c2dd1557f73fea4ec531b1b4701e654a64ed868a1a05

मल्हार के किसान जदुनंदन वर्मा के नवाचार की अब प्रदेश के साथ ही देश के अन्य प्रांतों में भी चर्चा होने लगी है। गुस्र्वार को साइंस कालेज मैदान के उनके स्टाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे।

स्टाल में पांच रंग की गोभी रखी हुई थी। राहुल सीधे रंग बिरंगे गोभी के पास पहुंचे और हाथ में उठा लिए। जदुनंदन से पूछा इसे उगाते कैसे हो। स्वाद कैसा होता है। कितने दिन में गोभी तैयार हो जाती है। राहुल सवाल पर सवाल दागते रहे। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार पांच रंगों की गोभी देखी है। यह सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुस्करा उठे। राहुल ने नवाचार के लिए जदुनंदन की पीठ भी थपथपाई।

Also read:  16 जुलाई को पीएम मोदी देश को समर्पित करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, 13 एक्सप्रेसवे वाला पहला राज्य बना यूपी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य सरकार ने तीन वर्ष के विकास का माडल पेश किया। रायपुर साइंस कालेज के विशाल मैदान में स्टाल भी लगाए गए थे। कृषि व उद्यानिकी विभाग ने मल्हार के प्रगतिशील कृषक जदुनंदन वर्मा से सब्जी का स्टाल लगाने के लिए संपर्क किया। विभाग के अफसरों ने उनके द्वारा बीते दो वर्ष से किए जा रहे नवाचार को लेकर फोकस किया।

पांच रंगों की गोभी का स्टाल लगाने अधिकारियों ने स्र्चि दिखाई और जदुनंदन से पर्याप्त मात्र में गोभी का स्टाल लगाने कहा। जदुनंदन अपने खेत से बैगनी, गुलाबी, पीला, हरा व सफेद रंग की एक क्विंटल गोभी लेकर साइंस कालेज मैदान पहुंचे व स्टाल लगाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आला अफसरों के साथ राहुल गांधी स्टाल का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर जदुनंदन के स्टाल पर पड़ी। सीधे वे वहां पहुंच गए और स्टाल में सजे रंग बिरंगे गोभी को उठा लिया। इस बीच सीएम भी उनके साथ पहुंच गए।

Also read:  हाथ में लिए काम को पूरा करके ही दम लेते हैं- शरद पवार

सीएम ने जदुनंदन को इशारा किया। जदुनंदन राहुल के करीब आए। राहुल ने कहा हमने तो पहली बार अलग-अलग रंगों का गोभी देखा है। विभाग के अधिकारी भी तब तक साथ आ गए थे। राहुल की जिज्ञासा बढ़ती गई। रंग बिरंगे गोभी की फसल के लिए छत्तीसगढ़ की जलवायु व मिट्टी के बारे में सवाल दागा। जदुनंदन सहित कृषि व उद्यानिकी के अधिकारी एक-एक कर उनके सवालों का जवाब देते रहे।

राहुल ने जदुनंदन को दी शाबाशी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल को बताया कि किसान जदुनंदन वर्मा कृषि के क्षेत्र में लगातार नवाचार कर रहे हैं। यह दूसरा वर्ष है जब उसने अलग-अलग रंगों की गोभी की खेती की है। यह सुनते ही राहुल ने जदुनंदन की पीठ थपथपाई और शाबाशी भी दी। राहुल ने सीएम से कृषि के क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने की बात भी कही।

Also read:  कांग्रेस की चुनाव आयोग से मांग, अपर मुख्य सचिव गृह को हटाया जाए

राजधानी से आई दो क्विंटल गोभी की डिमांड

जदुनंदन ने बताया कि शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने सभी रंगों की दो क्विंटल गोभी की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि राजधानी के अधिकारियों व मंत्रियों के यहां बतौर गिफ्ट गोभी भेजनी है। इसके लिए उद्यानिकी विभाग ने भुगतान भी कर दिया है।