Breaking News

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इस बार की गर्मी तोड़ेगी सारी रिकॉर्ड, अप्रैल से होगा ये हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की गिरफ्त में है। आसमान से मानों जैसे आग के गोले बरस रहे हैं। आलम यह है कि मार्च के महीने में ही इस गर्मी ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है।

 

दोपहर होते-होते सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात नजर आने लगते हैं। वहीं, दिल्ली में इस समय रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। बीते दिन यानी गुरुवार की बात करें तो मौसम विभाग (Delhi Weather Forecast) ने दिल्ली में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

29 30 मार्च तक तापमान 40 डिग्री के करीब

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, 29 मार्च तक मौसम का पारा 38 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों (India Meteorological Department) का तो यहां तक कहना है कि 29 30 मार्च तक तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

26 मार्च तक किसी तरह के उतार चढ़ाव की कोई संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में 26 मार्च तक किसी तरह के उतार चढ़ाव की कोई संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में 27 मार्च के बाद से एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि 27 मार्च के बाद तापमान फिर से 37 से 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के पहले वीक तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। संभावना जताई गई है कि पारा 39 या 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.