English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (Vice Chancellor)  योगेश त्यागी (Yogesh Tyagi) को निलंबित कर दिया गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को चिट्ठी लिखकर बताया कि वाइस चांसलर के खिलाफ अब जांच होगी और वो पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए फिलहाल वो अगले आदेश तक अंडर सस्पेंशन यानी निलंबित रहेंगे. प्रोफेसर पीसी जोशी VC का काम संभालेंगे.

Also read:  पंजाब में भाजपा गठबंधन में सीटों पर सहमती, भाजपा को 60, पीएलसी 40 और शिअद संयुक्त को 12 सीटें मिलीं

दरअसल पिछले हफ्ते दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो नियुक्तियों को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रपति से वाइस चांसलर के खिलाफ जांच की इजाज़त देने को कहा था. मंगलवार रात को राष्ट्रपति ने वाइस चांसलर के खिलाफ जांच की इजाजत दे दी थी.

Also read:  पंजाब की आप सरकार ने पूरा किया चुनावी वादा, पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली 1 जुलाई से होगी लागू