Breaking News

ससुराल में बहू का कत्ल करने की कोशिश, विरोध कर बचाई जान, गंभीर हालात में अस्पताल पहु्ंचाया

ससुराल में बहू का कत्ल करने की कोशिश की गई।

ससुरालियों ने मारपीट कर जबरन फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर पीड़िता ने मायका पक्ष को सूचना देकर बुलवा लिया। गंभीर हालत में पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ससुराल पक्ष पर एफआईआर

इस प्रकरण में शिकायत मिलने पर पुलिस ने पति एवं सास सहित 7 आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में यह मामला प्रकाश में आया है। मेरठ के ग्राम गेशुपुर सुमाली में सुभाष चंद्र सपरिवार रहते हैं।

5 साल पहले हुई थी शादी

सुभाष ने बेटी रितु की शादी 5 वर्ष पूर्व अतरौली गांव निवासी बिट्टू से की थी। बेटी की शादी में मायका पक्ष ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल में रितु को कम दहेज लाने पर ताने दिए जाने लगे। दहेज में बाइक एवं 5 लाख रुपए की डिमांड की गई। विरोध करने पर बहू को अक्सर खरी-खोटी सुनाई जाती।

बाइक व 5 लाख की डिमांड

आरोप है गत 11 मई को ससुराल में रितु से गाली-गलौच एवं मारपीट की गई। यही नहीं हत्या करने के मकसद से उसे फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया गया। इस बीच पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर मायका पक्ष ने रितु को गंभीर हालत में अतरौली से मेरठ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

सालभर पहले हो गई थी सुलह

पुलिस से मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने विवाहिता के पति बिट्टू व सास के अलावा 5 अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़ित परिवार का कहना है कि पिछले साल भी ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कराया था, मगर बाद में दोनों पक्ष में सुलह हो गई थी।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.