Breaking News

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे दिल्ली दौरा, विधायकों को लेकर जाएंगे अयोध्या

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज दिल्ली का दौरा करेंगे।

एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी की शिंदे ने पिछले महीने सीएम पद की शपथ ली थी। अपने दौरे के कार्यक्रम के अनुसार, शिंदे शुक्रवार शाम को नई दिल्ली के लिए एक सरकारी चार्टर्ड विमान से उड़ान भरेंगे। हालांकि, दिल्ली में उनका क्या प्रोग्राम रहेगा इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है।

शनिवार को पुणे का कार्यक्रम

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वह शनिवार शाम को पुणे के लिए रवाना होंगे और रविवार की सुबह ‘आशादी एकादशी’ महा पूजा में शामिल होने के लिए पंढरपुर के मंदिर जाएंगे। सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के लिए प्रमुख हिंदू त्योहार ‘आशादी एकादशी’ पर मंदिर में सुबह की प्रार्थना में शामिल होने होना बहुत पुरानी परंपरा रही है।

शिंदे का यह दौरा शिवसेना के 15 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को होने वाली सुनवाई से पहले हो रहा है। शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के एक वर्ग के विद्रोह के परिणामस्वरूप पिछले महीने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी।

विधायकों को अयोध्या लेकर जाएंगे शिंदे

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सरकार बनने और फ्लोर टेस्ट जीतने के बाद एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया था कि वे सभी विधायकों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। शिंदे ने कहा था कि विधायकों को अयोध्या जाने से रोका गया। अब मैं उन सभी को विधायकों लेकर अयोध्या जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि लोग जानते हैं कि हम कौन हैं और हम किसके लिए लड़ रहे हैं। हम हिंदुत्व के लिए लड़ रहे हैं। हमें सत्ता पाने का कोई लालच नहीं है।

The Gulf Indians

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव…

2 years ago

बाजार की विश्वसनीयता को बढ़ावा देना नए ऑफ-प्लान रियल एस्टेट कानून के प्रमुख लाभों में से एक है

मंगलवार को सऊदी मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ऑफ-प्लान रियल एस्टेट परियोजनाओं को बेचने और पट्टे पर…

2 years ago

Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब 21वीं सदी…

2 years ago

This website uses cookies.