English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-06 074414

लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के आरोप में जेल में बंद सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा पर NSA लगाया गया है। लखनऊ के PGI थाने में 29 जनवरी को रामचरितमानस जलाने के आरोप में 10 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी, FIR में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य का भी नाम है।

 

Also read:  आर्मी स्कूल में टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी पदों पर बंपर वैकेंसी, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते

स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) राजेश राणा ने कहा था कि उन्हें बीजेपी सदस्य सतनाम सिंह लवी से शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

इन लोगों पर दर्ज हुई FIR

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने 10 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, देवेंद्र प्रताप यादव, यशपाल सिंह लोधी, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश सिंह, एस एस यादव, संतोष वर्मा, सलीम और कुछ अज्ञात लोग हैं।

Also read:  भारत सरकार ने यूक्रेन से आपरेशन गंगा के तहत बंगलादेश के 9 लोगों को किया रेस्क्यू, बंगलादेश की पीएम बोली थैंक्यू मोदी जी

हिंदुओं की भावनाओं को पहुंचाई ठेस

थानाध्यक्ष ने कहा, “रामचरितमानस के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और सार्वजनिक रूप से इसके पन्नों को जलाने से समाज में विभाजन और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर पवित्र पुस्तक के खिलाफ बात की और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।” इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा- 153-ए, 295 ए, 505 और 298 और आईटी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Also read:   छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक पूजा स्थल पर कथित जबरन धर्मांतरण, आदिवासी नेता सहित पांच लोग गिरफ्तार