English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-26 102646

महाविकास अघाड़ी सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब के सरकारी और निजी आवास समेत कुल 7 स्थानों पर ईडी ने आज सुबह छापेमारी शुरू की है। बता दें कि अनिल परब उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी नेताओं में से एक माने जाते है।

 

भाजपा नेता किरीट सोमैय्या ने नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि अगला नंबर अनिल परब का होगा वो अपना बैग तैयार रखें। यानी जांच एजेंसीयो का अगला टारगेट अनिल परब होंगे, यह सोमैय्या ने कहा था।

Also read:  कर्नाटकः विधान परिषद में बवाल, सभापति की कुर्सी पर बैठे डिप्टी चेयरमैन को बलपूर्वक उठाया

बताया जाता है कि पुलिस महकमे के तबादलों को लेकर मुंबई पुलिस के निलंबित विवादास्पद एपीआई सचिन वाझे के बयान के बाद यह छापेमारी जारी है। वाझे ने अपने अपने बयान में मंत्री अनिल परब का नाम लिया था। ईडी द्वारा परब के नरीमन पॉइंट स्थित सरकारी आवास, बांद्रा स्थित निजी निवास के अलावा पुणे, रत्नागिरी और अन्य जगहों को मिलाकर 7 ठिकानों पर ईडी की कारवाई चल रही है।

Also read:  ज्ञानवापी मस्जिद केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला अदालत को दिया आदेश, आज होगी सुनवाई

 

 

अनिल परब पर ईडी की कार्रवाई शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है आज ही शिवसेना के संजय राऊत और संजय पवार राज्यसभा का नामांकन दाखिल करनेवाले है और आज ही ईडी ने यह कार्रवाई की है।

Also read:  पप्पू यादव की कार का भीषण हादसा, सुरक्षा में तैनात स्क्वाट की गाड़ी पलटकर सड़क की दूसरी ओर चली गई

महाविकास अघाड़ी के 2 मंत्री अनिल देशमुख और नवाब मलिक पहले ही सलाखों के पीछे जा चुके है अब ईडी की इस छापेमारी में क्या सबूत हाथ लगते हैं, अनिल परब का भविष्य इसी बात पर तय होगा। ईडी इस मामले में जल्द ही मंत्री अनिल परब को जांच के लिए अपने दफ्तर बुला सकती है।