English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-09-21 131352

देश के बैंकों में 35 हजार करोड़ रुपये ऐसे पड़े हैं, जिन पर किसी ने क्लेम नहीं किया है। बैंकिंग सेक्टर के जानकारों का कहना है कि बैंकों में पड़े हजारों करोड़ अनक्लेम्ड मनी की सबसे बड़ी वजह बैंक अकाउंट में नॉमिनी का नहीं होना है। बहुत सारे लोगों की असामयिक मृत्यु के कारण उनके खाते में पड़ा पैसा अटक गया।

नॉमिनी नहीं होने से इस पैसे को निकाला नहीं गया। हालांकि, अब आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वह खातों में नॉमिनी को सुनिश्चित करें। ऐसे में आपने अपने बचत खाते में नॉमिनी को जोड़ा है या नहीं, यह जानना जरूरी है। हम आपको चेक करने का प्रॉसेस बता रहे हैं, जिसके जरिये आप आसानी से नॉमिनी को चेक कर सकते हैं। अगर नॉमिनी ऐड नहीं है तो जोड़ भी सकते हैं।

किसी खाते में नॉमिनी जांचने का सबसे आसान तरीका बैंक ब्रांच है। आपका खाता जिस बैंक में उसके ब्रांच में जाकर आप खाते में नॉमिनी है या नहीं चेक कर सकते हैं। अगर नहीं है तो एक फॉर्म भरकर देने के बाद नॉमिनी को ऐड कर दिया जाएगा। यह बहुत ही आसान प्रॉसेस है। हालांकि, अब बैंक यह सुविधा ऑनलाइन भी दे रहे हैं। आप नेटबैंकिंग का उपयोग कर आसानी से अपने खाते में नॉमिनी को जोड़ सकते हैं।

Also read:  हनुमान चालीसा विवाद मामले में मुंबई हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, क्या मिल पाएगी राणा दंपत्ति को जमानत?

नॉमिनी क्या होता है?

नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जिसे खाता धारक की अनुपस्थिति में उसकी जमा पूंजी सौंपी जाती है। नॉमिनी व्यक्ति का मतलब खाता धारक की संपत्ति के प्राप्तकर्ता को कहा जा सकता है। कानूनी मामलों में नॉमिनी व्यक्ति संरक्षक होता है।

खाते में नॉमिनी को कैसे जोड़ें 

बैंक में सेविंग अकाउंट (Saving Account) खोलने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होता है। उसमें एक कॉलम होता है, जिसमें नॉमिनी की जानकारी देनी होती है। सेविंग अकाउंट में एक नॉमिनी जोड़ने का विकल्प मिलता है। नॉमिनी में बच्चे, पत्नी, परिवार के किसी सदस्य को बना सकते हैं।

Also read:  दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश, लोगों को हल्की-हल्की सिहरन का हुआ एहसास

बचत खाते में नॉमिनी जोड़ना क्यों जरूरी 

बचत खाते में नॉमिनी जोड़ना अनिवार्य नहीं है लेकिन ऐसा कर आप अपने परिवार को परेशानी से बचा सकते हैं। नॉमिनी नहीं होने पर खाते से पैसा ट्रांसफर की प्रक्रिया बहुत ही लंबी और बोझिल होती है। अनक्लेम्ड मनी और निवेश की बढ़ती संख्या के बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि खातों में नॉमिनी व्यक्ति हों।

HDFC Bank के उदाहरण से समझते हैं कैसे जोड़ें ऑनलाइन नॉमिनी 

उदाहरण के लिए, अगर आपका एचडीएफसी बैंक में बचत खाता है, तो आप आसानी से जांच सकते हैं कि आपने अपने बचत बैंक खाते में एक नॉमिनी जोड़ा है या नहीं। हम आपको पूरा प्रॉसेस बता रहे हैं।

  • अपनी आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एचडीएफसी नेटबैंकिंग लॉग इन करें।
  • अपनी ‘बचत खाते’ पर जाएं। यहां आप अपने बचत खाते का बैलेंस देख सकते हैं। इस आंकड़े पर क्लिक करें।
  • यह आपको ‘अकाउंट समरी’ पृष्ठ पर ले जाएगा। यहां आपको ‘नॉमिनी’ नाम का एक विकल्प मिलेगा।
  • अगर आपने नॉमिनी जोड़ा है तो यहां दिखाई देगा। आप चाहें तो इसे बदल सकते हैं। आपको बस ‘चेंज’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। अगली विंडो में आपको ऐड करने का विकल्प मिलेगा।
  • नॉमिनी बदलने के लिए, ‘मोडिफाई’ विकल्प पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • अगर आपने नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो जोड़ने का विकल्प मिलेगा। आप ‘नया नॉमिनी जोड़ने  पर क्लिक करें और डिटेल्स भरें।
  • आपको नॉमिनी व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि, संबंध, पता, शहर, राज्य, देश और पिन कोड का उल्लेख करना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद, आपके द्वारा जोड़े गए विवरण की जांच करें। आपको ‘मैं नियम और शर्तों से अवगत हूं और स्वीकार करता हूं’ पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, ‘कन्फर्म’ पर क्लिक करना होगा। नया नॉमिनी ऐड हो जाएगा।