English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-09-21 131053

आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन ‘दुबे जी’ का किरदार निभाने वाले अखिल मिश्रा का निधन हो गया। अखिल मिश्रा की उम्र 58 साल थी। बताया जा रहा है कि किचन में गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है। एक्टर का शव पोस्टमार्टम के लिअए भेज दिया गया है। अखिल के परिवार में उनकी पत्नी सुजैन बर्नर्ट है। जिस वक्त ये हादसा हुआ वो घर पर मौजूद नहीं थी।

Also read:  जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई

अखिल की पत्नी सुजैन बर्नर्ट जर्मन हैं। जिस वक्त अखिल की मौत हुई उनकी पत्नी मंबई से बाहर हैदराबाद में थीं। अखिल मिश्रा ने टीवी और फिल्मों में काफी काम किया है। वो अपने कई यादगार रोल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई टीवी सीरीयल्स में भी अहम किरदार निभाए हैं।

Also read:  दिल्ली के मुंडका में लगी भीषण आग, आग लगने से 27 लोगों की मौत

बता दें, अखिल मिश्रा ने ‘डॉन’, ‘वेल डॉन अब्बा’, ‘हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों में अहल रोल निभाए। ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे जी के किरदार से उन्हें असल पहचान मिली। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान, शरमन जोशी, करीना कपूर, आर माधवन, बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार थे।

Also read:  हरिद्वार धर्म संसद में हेट स्पीट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सुप्रीम कोर्ट याचिका पर सुनवाई को तैयार