English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-21 121833

तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए हैं। बनर्जी सोमवार को ईडी के राजधानी दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ हुई है।

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है, जिसमें उनको ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। अभिषेक बनर्जी की बीवी रुजिरा को भी ईडी ने समन जारी किया है। रुजिरा को मंगलवार, 22 मार्च को दिल्ली में ईडी दफ्तर में हाजिर होना है।

Also read:  सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत को पहली स्वदेशी वैक्सनी मिलने वाली, सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर को देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च की जाएगी

अभिषेक बनर्जी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे भाजपा के इशारे पर हो रही कार्रवाई कहा है। कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होते हुए बनर्जी ने कहा कि मैं जनता की ताकत के आगे सौ बार झुकने को तैयार हूं लेकिन सत्ता में बैठे लोगों के सामने नहीं झुकूंगा। ये सब भाजपा की हमें कमजोर करने की कोशिश है लेकिन वो इसमें नाकाम रहेंगे।

Also read:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला, कहा- 56 इंच की छाती है तो जेपीसी बैठाइये

क्या है बनर्जी के खिलाफ केस

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ ईडी ने सीबीआई की 2020 की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। अभिषेक के खिलाफ आसनसोल, कुनुस्तोरिया और कजोरा में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से कोयला निकाले जाने में करोड़ों रुपए के हेरफेर का आरोप है।

Also read:  ओमान में बिजली उत्पादन बढ़ा