English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-14 110927

अमेरिका में न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में सिख समुदाय के दो लोगों पर हमला कर उनके साथ लूटपाट की गई। यह क्वींस में दस दिन से भी कम समय में सिख समुदाय के लोगों पर हमले की दूसरी घटना है। अप्रैल की शुरुआत में यहां एक बुजुर्ग सिख पर हमला हुआ था।

 

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया कि न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स में सिख समुदाय के दो लोगों पर हमला निंदनीय है। हमने इस मामले में स्थानीय अधिकारियों और न्यूयॉर्क शहर पुलिस विभाग से संपर्क किया है। पता चला है कि घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Also read:  भारत की अंजू अपने प्यार के लिए पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा में पहुंच गई

वह समुदाय के लोगों के संपर्क में है और पीड़ितों को सभी प्रकार की सहायता देने के लिए तैयार है। समुदाय आधारित नागरिक और मानवाधिकार संगठन ‘द सिख कोएलिशन’ ने कहा कि रिचमंड हिल में दो सिखों पर हमला कर उनके साथ लूटपाट की गई। हमला उस स्थान के पास हुआ, जहां तीन अप्रैल को निर्मल सिंह पर हमला किया गया था।

Also read:  अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए 1,500 करोड़ आवंटित,गुजरात में अब तक का सबसे बड़ा बजट

इस हमले पर क्वींस बरो के अध्यक्ष डोनोवन रिचर्ड्स ने कहा कि यह रिचमंड हिल इलाके का एक और मुश्किल दिन है। हमें सिंह पर हमले के बाद दो अन्य सिखों पर हमले की जानकारी मिली है। उनका कार्यालय पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मामले में न्याय हो।

‘सिख कोएलिशन’ ने कहा कि निजता का सम्मान करते हुए वह उन दो सिख व्यक्तियों के नाम या उनकी तस्वीर साझा नहीं कर रहा है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दो व्यक्तियों को घेरे हुए नजर आ रहे हैं। इसमें एक घायल सड़क के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसके बगल में खड़ा है और उसने आंख के पास लगी चोट को कपड़े से ढका हुआ है।

Also read:  निक-प्रियंका ने किया अपनी बेटी का नामकरण, जाने क्या है नाम और मतलब