English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-05-01 112422

मई की पहली तारीख से ही कई नए सरकारी नियम लागू हो गए हैं।

इन नए नियमों में जीएसटी से लेकर एलपीजी गैस तक शामिल है, जिनका सीधा असर आम आदमी के बजट पर होता है। ऐसे में इन नियमों को आपको जान लेना चाहिए, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में…

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत

एक मई को तेल कंपनियों की ओर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 171.50 रुपये कम कर दिए गए हैं, जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1856.50 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है और दाम जस के तस बने हुए हैं। इससे पहले अप्रैल में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 92 रुपये की कटौती की गई थी।

Also read:  जहांगीरपुरी हिंसा पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान, कहा- हिंसा में शामिल लोगों को कठोरतम दंड दिया जाए

GST में बदलाव

सोमवार (1 मई,2023) से 100 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए 7 दिनों के भीतर लेनदेन की रसीद को इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (IRP) पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले आईआरपी पर लेनदेन की रसीद अपलोड करने की ऐसी कोई समयसीमा नहीं है।

Also read:   कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल, कहा-भाजपा ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है

ATM से लेनदेन

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से एटीएम से लेनदेन को लेकर एक नया नियम लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने के बाद अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं है और आप एटीएम से पैसे निकालते हैं और लेनदेन असफल हो जाता है। तो बैंक की ओर से 10 रुपये+GST ली जाएगी।

स्पैम कॉल्स को लेकर नया नियम हुआ लागू

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने स्पैम कॉल्स को लेकर एक नया नियम 1 मई से लागू कर दिया है। इसके बाद 10 अंकों वाले नंबर से आने वाले फर्जी और प्रमोशनल कॉल्स पर रोक लग जाएगी। इसके लिए ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं।

Also read:  जस्टिन ट्रूडो के इस दावे का भारत ने करारा जवाब दिया, भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा हैं खालिस्तानी आतंकवादी

जेट फ्यूल के दाम में कटौती

जेट फ्यूल की कीमतों में एक मई से कटौती कर दी गई है। इस कारण दिल्ली में जेट फ्यूल की कीमत 98,349.95/kL से घटकर 95,935.35/kL हो गई है।