English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-15 103509

 महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही आयोजित होंगी और इस दौरान सभी कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।

 

महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board) दसवीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। बोर्ड ने इस बाबत तैयारी पूरी कर ली हैं।कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए आज से एग्जाम कराए जाएंगे। छात्रों के तमाम विरोध के बावजूद परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित होगी। महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MBSHSE) ने पहले ही परीक्षा शेड्यूल से लेकर एडमिट कार्ड तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। अगर किसी स्टूडेंट को अभी भी परीक्षा के विषय में कोई शंका हो तो वह महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकता है। ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – mahahsscboard.in

Also read:  अरुणाचल प्रदेश : भाजपा ने दिया नीतीश को बड़ा झटका, जदयू के छह विधायकों को तोड़ा

इन तारीखों पर होगी परीक्षा –

महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं की परीक्षा आज यानी 15 मार्च से शुरू होकर 04 अप्रैल 2022 तक चलेगी. बोर्ड ने परीक्षा के पहले कुछ जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की हैं, जिनके बारे में स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस साल करीब 16 लाख छात्र महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी की परीक्षा देंगे।

Also read:  केजरीवाल पहुंचे सिंघु बॉर्डर, कहा CM बनकर नहीं, किसानों की सेवा करने आया हूं

क्या रहेगी टाइमिंग –

इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादातर परीक्षाएं पहली शिफ्ट यानी सुबह 10.30 बजे से होंगी। समय से पहले एग्जाम हॉल पहुंच जाएं। जो परीक्षाएं पहली शिफ्ट में नहीं होंगी वे दूसरी शिफ्ट में तीन बजे से होंगी।

Also read:  सांसद महुआ मोइत्रा ने अदाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर लोकसभा में जमकर किया वार, कहा -'श्रीमान ए' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे राष्ट्र को टोपी पहनाई

इन बातों का रखें ध्यान –

सभी कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंच जाना है। हॉल टिकट संभालकर पहले ही रख लें, बिना इसके परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इस बार बोर्ड ने एक कक्ष में 25 से ज्यादा छात्रों को बैठने की अनुमति नहीं दी है। इसलिए हॉल में प्रवेश करने से पहले अपना सिटिंग अरेंजमेंट जरूर देख लें। कोविड गाइडलाइंस का पालन करें।