English മലയാളം

Blog

आंध्र प्रदेश पुलिस (Andhra Pradesh Police) ने रविवार को ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जो इंटरनेट पर काफी वायरल (Viral Photo) हो रही है. एक पिता ने अपनी अफसर बिटिया को सैल्यूट किया. यह खूबसूरत दृश्य आंध्र प्रदेश के फर्स्ट ड्यूटी मीट कार्यक्रम (1st Duty Meet) में देखने को मिला. सीआई पिता ने अपनी डीएसपी बेटी को सैल्यूट किया (Cop Salutes DSP Daughter) तो लोग भावुक हो गए. आईपीएस ऑफिसर ने भी इसे प्यार और गर्व का पल बताया.

Also read:  विश्‍व कप 2023 पर चला नया पैंतरा एशिया कप का आयोजन इस साल पाकिस्‍तान में होने की उम्‍मीद कम

राज्य पुलिस विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, सर्किल इंस्पेक्टर वाई श्याम सुंदर ने अपनी बेटी, येंदलुरू जेसी प्रशांति को सलामी दी, जो वर्तमान में गुंटूर जिले के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में तैनात हैं. प्रशांति ने भी अपने पिता को सलाम किया.

तिरुपति के एसपी रमेश रेड्डी ने दिल को छू लेने वाली इस घटना को देखा और पिता-पुत्री की जोड़ी की सराहना की. आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने भी इस तस्वीर को पोस्ट किया और पिता-पुत्री की खूब तारीफ की. इस पोस्ट पर आईपीएस ऑफिसर आरके विज ने भी रिएक्शन दिया.

 

Also read:  रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, कई यात्री फंसे

आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने लिखा, ‘DSP बेटी को गर्व से सैल्यूट करते पिता सर्कल इंस्पेक्टर. इस खूबसूरत औऱ गौरवशाली क्षण को किसी ने कैमरे में कैद किया. बेटी ने तपस्या का ऐसा प्रतिफल दिया, एक पिता के लिए इससे याद सौभाग्य की बात और क्या होगी…वहीं आईपीएस ऑफिसर आरके विज ने लिखा, ‘प्यार और गर्व के क्षण एक साथ.’आंध्र प्रदेश राज्य पुलिस ड्यूटी मीटिंग 4 से 7 जनवरी तक तिरुपति में आयोजित की जा रही है.