हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में उथल पुथल चल रही है। तो वहीं दूसरी ओर उनके शामिल होने को लेकर कांग्रेस में मतभेद होने लगा है। वहीं हरक सिंह रावत की 2016 की हरकत को याद कर कांग्रेस उनकी वापसी को लेकर मूड में नहीं दिखाई दे रही है।
Also read: जम्मू के नगरोटा में मारे गए आतंकी 'कुछ बड़ा करने' की फिराक में थे, PM ने की रिव्यू मीटिंग
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा से निष्कासित किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आज फिर से कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। हरक सिंह रावत के साथ उनकी बहू अनुकृति भी कांग्रेस जॉइन करेंगी। रावत अपनी बहू के साथ आज दिल्ली में दोपहर 12 बजे पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामेंगे।