English മലയാളം

Blog

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पूछताछ के लिए सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और सहायक निर्देशक ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई से प्रतिबंधित ड्रग ‘मेफेड्रोन’ जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एजेंसी ने सोमवार देर रात माहिम इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारा था।

अधिकारी ने बताया कि जब्त ‘मेफेड्रोन’ की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। जांच दल ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Also read:  दिल्ली में हुए साक्षी मर्डर केस को लेकर अब बाबा बागेश्वर का भी बयान आया सामने, कहा- लोग हमसे कहते हैं कि हम विवादित बात करते हैं, दंगाइयों की तरह बात करते

एनसीबी ने पिछले महीने दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में छापेमारी कर एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उसने भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ चिंकू पठान को भी मादक पदार्थ जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

Also read:  बिरला ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यकारी समिति की बैठक में कहा- बातचीत और राजनयिक चर्चा से हो अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का समाधान

अधिकारी ने बताया कि डोंगरी इलाके में मादक पदार्थ की इकाई स्थापित करने वाले आरिफ भुजवाला को भी गिरफ्तार किया गया है।

Also read:  महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट, वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस विधानसभा में पेश करेंगे