English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-23 144940

बीते कुछ दिनों में कनाडा में भारतीयों के खिलाफ नफरती अपराधों और हिंसा में तेजी से वृद्धि हुई है।

हाल ही में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला भी सामने आया था। इस बीच भारत सरकार की ओर से कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों व अन्य भारतीय नागरिकों को लेकर एडवाइजारी जारी की गई है। उन्हें सतर्क रहने को कहा गया है।

Also read:  पीएम मोदी को पहला लता दीनानाथ मंगेशकर (Lata Deenanath Mangeshkar Award) सम्मान मिला, सम्मान पाकर अभिभूत हुए पीएम, कहा-दीदी ने सभी भाषाओं में गाकर पूरे देश को एक सुर में पिरोने का किया काम

 

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कनाडा में नफरती अपराधों, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेज वृद्धि हुई है। ऐसे में कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने कनाडा सरकार से इस संबंध में बातचीत की है और उचित कार्रवाई की मांग की है। जारी की गई एडवाइजारी में कहा गया है कि कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों व छात्रों के अलावा जो कनाडा की यात्रा करने जा रहे हैं, वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें। इसके अलावा भारतीय नागरिकों से madad.gov.in पर पंजीकरण कराने को भी कहा गया है।

Also read:  महाराष्ट्र: संजय राउत के करीबी कारोबारी को ईडी ने गिरफ्तार, 1040 करोड़ रुपये के एमएचएडीए भूमि घोटाला में कार्रवाई

गोलीबारी में भारतीय छात्र को लगी थी गोली

कनाडा के ओंटारियो में हुई गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र की बीते शनिवार को मौत हो गई थी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी समेत दो अन्य लोगों की भी जान चली गई। यह गोलीबारी पिछले सोमवार को हुई थी। इसमें एक भारतीय छात्र घायल हो गया था। उसकी पहचान सतविंदर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया, हैमिल्टन सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Also read:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित, कहा-हम 'अग्निपथ' नामक एक परिवर्तनकारी योजना ला रहे, सशस्त्र बल में transformative changes लाकर fully modern और well equipped बनाएगी