English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-28 180355

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकारी उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं और पार्टी ऐसे हर कार्यकर्ता के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दतिया में प्रशासनिक अत्याचार विरोधी रैली करेंगे।

कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार बदले की भावना से झूठे प्रकरण दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए ‘प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति’ बनाई है। इस समिति की पहली बैठक आज दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा कि जिस तरह सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राजनैतिक दुश्मनी निकाल रही है वह अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस कार्यकर्ता इससे भयभीत नहीं होगा।

Also read:  कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार किसानों के प्रति निष्ठुर, केन्द्र ने लगभग दो करोड़ किसानों को नोटिस भेजा

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश से लेकर तहसील स्तर तक कार्यकर्ताओं को राजनैतिक आधार पर सिविल, रेवेन्यू और आपराधिक मामलों में फंसाकर जलील किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस उसकी लड़ाई लड़ेगी। उन्हें वैधानिक संरक्षण दिया जायेगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब तक समिति के सामने 50 से अधिक मामले अकेले दतिया जिले के आए है, जिनमें कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गये हैं। उन्होंने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन सभी शिकायतों को एकत्र कर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेगा।

Also read:  यूपी नगर निकाय चुनाव में अंतिम चरण के तहत 38 जिलों में मतदान, 6,111 मतदेय स्थल एवं 1,798 मतदान केंद्र बनाये गये