English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-10 083835

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी अक्सर जनता के दिलों को छू लेने वाले बयान देते हैं। इस बार उन्होंने कहा कि कोई भी कानून गरीब कल्याण में बाधक नहीं बन सकता।

 

यदि कोई भी कानून गरीब कल्याण की राह में बाधक बनता है तो सरकार को इसे तोड़ने या दरकिनार का पूरा अधिकार है। गडकरी ने कहा, ऐसा राष्ट्रपति महात्मा गांधी भी कहते थे। नीतिन गडकरी ने कहा, मैं जानता हूं कि गरीबों के कल्याण में कोई भी कानून आड़े नहीं आता, ऐसे कानून को 10 बार भी तोड़ना हो तो संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि महात्मा गांधी ने भी ऐसा ही कहा था।

Also read:  आप सांसद राघव चड्ढा ने MSP विधेयक 2022 को लागू करने के लिए संसद में निजी सदस्य विधेयक पेश किया

गडकरी ने नागपुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा, मैं हमेशा अधिकारियों से कहता हूं कि आप जो कहेंगे, सरकार उसके अनुसार सरकार काम नहीं करेगी। आपको केवल हां सर कहना है। आपको, हम जो कह रहे हैं, उसपर अमल करना होगा, उसे क्रियान्वित करना होगा। सरकार हमारे हिसाब से काम करेगी।

Also read:  कुशीनगर में बड़ा हादसा, शादी समारोह के दौरान हादसा, कुएं में गिरने से 9 बच्चियों समेत 13 महिलाओं की मौत