English മലയാളം

Blog

केरल के अलप्पुझा जिले में बुधवार रात को दो समूहों के बीच हुई झड़प में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। इसके विरोध में गुरुवार को भाजपा और हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक के लिए बुलाया गया है। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष एमवी गोपाकुमार ने दी।

Also read:  देश के तटीय इलाकों पर एक और चक्रवात का मंडरा रहा खतरा, IMD की चेतावनी मॉनसून पर हो सकता है असर

पुलिस ने कहा कि चेर्थला के पास नगमकुलनगरा इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू की मौत हो गई। एसडीपीआई इस्लामिक संगठन पीएफआई की राजनीतिक इकाई है।

पुलिस ने बताया कि झड़प में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि, उसने मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की। केरल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरएसएस कार्यकर्ता की मौत की निंदा की और इसके लिए पीएफआई को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस मामले में एसडीपीआई के आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।