English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-11 141909

 केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदु ने एक गुर्दा रोगी के इलाज में मदद के लिए अपनी एक सोने की चूड़ी दान कर दी है। रोगी के पास प्रतिरोपण (transplant) के अलावा और कोई विकल्प नहीं था।

 

Also read:  Delhi Budget: महिलाओं के लिए खुलेंगे विशेष मोहल्ला क्लीनिक, हर किसी को मिलेगा हेल्थ कार्ड

त्रिशूर जिले के इरिंजालकुडा इलाके में गुर्दा प्रतिरोपण (kidney transplant) के लिए एक चिकित्सा सहायता समिति की बैठक में भाग लेने वाली मंत्री को पीड़ित विवेक प्रभाकर(27) की परेशानी का पता चला। उन्होंने तुरंत अपनी कलाई से सोने की एक चूड़ी उतार कर रोगी को उसके इलाज के खर्च के लिए पहले योगदान के तौर पर दे दी। मंत्री को समिति की बैठक में इरिंजालकुडा के प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

Also read:  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उदयपुर, देश प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर एक सत्र को संबोधित करेंगे