English മലയാളം

Blog

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट में कोविड-19 की जांच के लिए पूरे देश में एक समान कीमत करने को लेकर याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। शीर्ष अदालत ने इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Also read:  नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान की "ईमानदार" के रूप में प्रशंसा की, कहा-पार्टी लाइनों से ऊपर उठेंगे, माफियाओं से निपटने के लिए सीएम का करुंगा समर्थन

वकील अजय अग्रवाल द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि पूरे देश में कोरोना के लिए होने वाली आरटी-पीसीआर जांच की कीमत अलग-अलग है। पूरे देश में इस जांच की कीमत को 400 रुपये किया जाए। इससे कोरोना के टेस्ट में इजाफा होगा और लोगों को लाभ मिलेगा।  सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सूचीबद्ध कर लिया है और इस पर दो सप्ताह बाद सुनवाई की जाएगी।

 

Also read:  पाल में माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के पास मंगलवार को एक निजी वाणिज्यिक हेलीकॉप्टर लापता, मैक्सिको के पांच नागरिक समेत छह लोग थे सवार